फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:घर में हुई चोरी पर फूट फूट कर रोई वृद्धा बोली जिनकी नाठ होगी, मेरी आत्मा कह रही

बाह। चोरों का दुस्साहस देखिए, चित्राहाट थाने से महज 100 मीटर की दूर स्थित सुनील कुशवाह के घर की शनिवार रात कुंदी काट कर नगदी जेवर चोरी कर लिए। रविवार को जागी वृद्धा फूलन देवी घर का मंजर देख फूट फूट कर रोई। वह बोले जा रही थी कि जिनकी नाठ (वंशनाश) होगी, मेरी आत्मा कह रही है। वृद्धा की आंखों में आंसू रुक नहीं रहे थे। चित्राहाट के सुनील कुशवाह दिल्ली में रह कर पौधशाला का काम करते हैं। घर पर वृद्ध मां फूलन देवी रहती हैं। घर पर नया निर्माण कराने के लिए उसने सामान खरीद कर रखा था। वृद्धा ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात चोरों ने दरबाजे की कुंदी, बक्से की कुंदी काट कर घर बनवाने के लिए रखे 70 हजार रुपये पार कर दिए। सोने की एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक पेंडल, चांदी की एक जोड़ी पायल आदि सामान चोरी कर ले गये। रविवार की सुबह आंख खुली तो घर के अंदर का मंजर देख कर वह फूट फूट कर रो पड़ी। पड़ोसी के साथ थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। चित्राहाट पुलिस ने वृद्धा को जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें