{"_id":"6a8b29afdc2d9815690caa42","slug":"video-sanitation-workers-in-tohana-took-to-the-streets-at-night-to-stage-a-protest-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: सफाई कर्मचारियों ने रात को सड़क पर उतर कर किया विरोध प्रदर्शन, नगर पालिका के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: सफाई कर्मचारियों ने रात को सड़क पर उतर कर किया विरोध प्रदर्शन, नगर पालिका के खिलाफ की नारेबाजी
टोहाना शहर में रात को सफाई कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारी सड़कों पर उतर आए।
शहर के चंडीगढ़ रोड टोहाना में रात करीब 10 बजे सफाई कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध मार्च निकाला। आरोप है कि प्रशासन पुलिस का सहारा लेकर जबरन कूड़ा उठवाना चाह रहा है, जबकि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसी के विरोध में यह रात्रि प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता बलवान नैन ने कहा कि सदियों से शोषित वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मी भाई-बहनों का यह हक है कि उन्हें पूरा वेतन और सम्मान मिले। सरकार ठेका प्रथा और निजीकरण बंद करे।
इनकी मुख्य मांग ठेका प्रथा खत्म कर पक्की नौकरी और पूरा वेतन देने की है, जिसे सरकार मान नहीं रही। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।