{"_id":"6a8b270b047030c6bd0de293","slug":"video-poultry-conclave-organized-people-participated-enthusiastically-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन, बढ़चढ़ कर लोगों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल्ट्री कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन, बढ़चढ़ कर लोगों ने लिया हिस्सा
पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने और किसानों व युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में पहली बार एक दिवसीय फर्स्ट पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें पोल्ट्री क्षेत्र से जुड़े किसानों, उद्यमियों, विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पोल्ट्री उद्योग के विकास, आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक प्रबंधन, रोग नियंत्रण, निवेश और बाजार की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि और पशुपालन के साथ पोल्ट्री उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सोच अपनाकर इस क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।