आगरा। परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प के दावों के बीच ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की तस्वीर ने सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के 2219 परिषदीय स्कूलों में 1120 स्कूल कायाकल्प के 19 पैरामीटर पर असंतृप्त मिले हैं। यानी करीब आधे स्कूलों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कमियां बाकी हैं। अब जिलाधिकारी मनीष बंसल ने इन कमियों को दूर कराने के लिए 15 दिन की समयसीमा तय की है।