{"_id":"6a8c614a5fedd574c4020997","slug":"bcom-exam-question-paper-outside-the-syllabus-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4647191-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: बीकॉम परीक्षा में सिलेबस से अलग प्रश्न पत्र आने का आरोप, विवि में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: बीकॉम परीक्षा में सिलेबस से अलग प्रश्न पत्र आने का आरोप, विवि में प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:14 PM IST
Link Copied
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों ने परीक्षा में सिलेबस से अलग प्रश्न पत्र आने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग थी कि शिक्षकों की गलती का सजा उन्हें नहीं मिलनी चाहिए। छात्रों द्वारा जनरल प्रमोशन देने की मांग करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। छात्रा भूमिका शुक्ला ने बताया कि पूरे वर्ष उन्हें बिजनेस इकोनॉमिक्स पढ़ाया गया था, जबकि परीक्षा में बिजनेस इकोनॉमिक्स-ऑब्जर्वेशनल बिहेवियर का प्रश्नपत्र दिया गया। इसकी पढ़ाई उन्हें नहीं करवाई गई थी। यह विश्व विद्यालय के विभागीय शिक्षकों की गलती थी। इसकी वजह से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्रों से पूरक परीक्षा देने के लिए कहा जा रहा है, जबकि गलती उनकी नहीं है। महाकौशल विधि छात्र संघ के अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने इसे विश्वविद्यालय की गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और छात्रों को जनरल प्रमोशन देने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।