{"_id":"6a8c8a01e2908e9ed0083d06","slug":"video-crowds-of-devotees-flocked-to-kumaud-to-seek-the-blessings-of-lakhiya-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कुमौड़ में लखिया का आशीर्वाद पाने के लिए उमड़ी आस्था की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कुमौड़ में लखिया का आशीर्वाद पाने के लिए उमड़ी आस्था की भीड़
अरविंद कुमार
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:44 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रहखने वाला रोमांच से भरपूर सोरघाटी के कुमौड़ का प्रमुख हिलजात्रा पर्व आस्था के साथ मनाया गया। हिलजात्रा के मुख्य पात्र भगवान शिव के गण लखिया को देखने के लिए आस्था की भीड़ जुटी। सैकड़ों लोगों ने घरों की छतों पर खड़े होकर हिलजात्रा देखी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कुमौड़ की हिलजात्रा पर्व आस्था के साथ ही मुखौटा संस्कृति का वाहक और पहचान है। सोमवार को इस पर्व को लेकर उत्साह के साथ मनाया गया। कुमौड़ के लोगों ने सुबह के समय परंपरा के अनुसार मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कोट में हिलजात्रा के पात्रों को मुखौटों और विशेष रंगों से तैयार किया गया। सुबह से ही लोगों का कुमौड़ पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक देवखली और मुख्य मार्ग दर्शकों से भर गया। यहां तक कि लोगों ने आसपास के घरों की छत में चढ़कर अपने लिए जगह बनाई। गल्या बल्द, बौड़िया हाैल, बड़ी हाैल, नेपाली हाैल, हलिया, पुतारियां, मछुवारे, दही-ठेकी वाले आदि पात्रों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और मुखौटा संस्कृति की पहचान कराई। अंत में ढोल-नगाड़ों की ध्वनि के बीच भगवान शिव के प्रमुख गण माने जाने वाले लखिया ने मैदान में प्रवेश किया। विशाल मुखौटा, गले में बंधी घंटियां, हाथों में चंवर लेकर भगवान शिव का गण लखिया मैदान में पहुंचा तो दर्शक रोमांचित हो उठे। दो गणों ने बमुश्किल कमर पर बंधी रस्सी के सहारे लखिया को काबू में किया। लखिया को मनाने के लिए महिलाओं ने फूल और अक्षत से पूजा की। इसके बाद श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर लखिया शांत होकर लौटा। इस दौरान लोगों ने लखिया और भगवान शिव के जयकारे लगाए इनसे पूरी सोर घाटी गूंज उठी। इस मौके पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, महापौर कल्पना देवलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, डीएम आशीष कुमार भटगाईं, एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, गोपू महर सहित कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।