पीलीभीत में आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) का रिजल्ट में इस बार भी एक मात्र बोर्ड स्कूल के रूप में गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 10वीं में रिद्धिमा अग्रवाल ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। इसके अलावा 93.2 प्रतिशत अंक के साथ निर्भया दूसरे और 91.2 प्रतिशत अंक के साथ खुशी चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं।