{"_id":"69f3305279373a1a080434a1","slug":"video-theft-at-thakur-baba-temple-in-babina-thieves-steal-silver-crown-donation-box-copper-snake-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बबीना के ठाकुर बाबा मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट समेत दानपेटी व तांबे का नाग ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबीना के ठाकुर बाबा मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट समेत दानपेटी व तांबे का नाग ले गए चोर
बबीना थाना क्षेत्र स्थित पंजाबी कॉलोनी में बने ठाकुर बाबा मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर की दानपेटी, ठाकुर बाबा का चांदी का मुकुट तथा शिवजी पर चढ़ा तांबे का नाग चोरी कर ले गए। मंदिर के पुजारी महेंद्र यादव ने बताया कि जब वह सुबह मंदिर पहुंचे तो मंदिर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और दानपेटी गायब थी। उन्होंने बताया कि दानपेटी में करीब 10 से 15 हजार रुपये नकद थे। इसके अलावा मंदिर में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा ठाकुर बाबा का चांदी का मुकुट भी चोर अपने साथ ले गए। वहीं शिवलिंग पर चढ़ा तांबे का नाग भी चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है। थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।