मऊ के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रौजा के संगम गली के पास एक बंद ट्रांसपोर्ट से बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने अंदर घुसकर गेट पर आटो खड़ा कर अंदर रखे इनर्वटर की बैटरी सहित कुछ पार्सल लेकर भाग गए। चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। शहर कोतवाली के रौजा मुहल्ले में गृहस्थ मार्केट में पटेल गुड्स कैरियर प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्ट का संचालन होता है। ट्रांसपोर्ट सुबह पांच बजे बंद होने के बाद दिन दस बजे खुलता है और पूरी रात खुला रहता है। ट्रांसपोर्ट के मैनेजर राहुल यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब दस बजे जब वह एक कर्मी के साथ गेट का ताला खोलकर अंदर गया तो बिजली आपूर्ति बंद थी। जिसके बाद कमरे में जाकर देखा तो वहां से इनवर्टर की बैटरी गायब थी। जबकि पार्सल रूम से भी कुछ पार्सल भी गायब थे।पास लगे सीसी कैमरे में देखा गया तो ई रिक्शा के आए चोरों ने उसे ट्रांसपोर्ट के गेट के पास खड़ा कर दिया था। ट्रांसपोर्ट के गेट के ताला को खोलकर अंदर गए, इसके बाद आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दिया। मैनेजर में जब वह आया तो रोज की तरह गेट पर ताला बंद था, लेकिन अंदर से सामान गायब थे। मैनेजर ने सीसी फुटेज के साथ पुलिस को तहरीर दिया।