फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव से हलाकान रहे लोग

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 09:52 PM IST

बुधवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में तीन मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बरसात शुरू होने से किसानों के चेहरे पर चमक देखी जा रही थी। लगभग एक घंटे तक बारिश होने से निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को गंदा पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। सितंबर माह में नाम मात्र बारिश होने से जहां लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। वहीं धान के खेतों में नमी कम होने से फसल मुरझा रहा थी। किसानों को फसल के नुकसान की चिंता सता रही थी। मंगलवार से ही मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो गया था। बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। हल्की बूृंदाबांदी हो रही थी। अपराह्न बाद कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना रहा। तापमान पर नजर डाला जाए तो बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 80 प्रतिशत रहा। जबकि 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। बारिश के दौरान राहगीर गाजीपुर तिराहा के दोनों किनारों पर बनी दुकानों के सामने खड़े होकर बारिश होेेने का इंतजार करते रहे। उधर बारिश के चलते नगर के भीटी, निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, रघुनाथपुरा, महरनिया सहित नगर के निचले इलाकों मेें जलजमाव के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। गड्ढ़े में तब्दील संपर्क मार्गो पर जलजमाव के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।बढुआगोदाम: बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश शुरू होने से किसानों के चेहरे खिल गए। धूप निकलने के चलते धान खेतों में पानी सूख गया था। बारिश होने से फसलों को संजीवनी मिल गई है। बारिश के चलते गड्ढे में तब्दील बढुआगोदाम-सरसेना मार्ग पर जगह-जगह जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें