मथुरा के सौंख में बृहस्पतिवार को गोवर्धन के भाजपा विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। गांव लठाकुरी में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण सवा करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। विधायक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से गांव के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। इससे पूर्व प्रधान कांति देवी व प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीतेश चौधरी, जिला सहकारी बैंक के निदेशक जगदीश कुंतल, विजय सिंह, चंदगीराम, प्रेम सिंह, प्रधान पालेंद्र सिंह, देवेंद्र शुक्ला आदि माैजूद रहे।