मथुरा में शौच का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से भागे आरोपी को शनिवार देर रात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी फिरौती के लिए अपहरण के मामले मथुरा कोतवाली में दर्ज मुकदमे में इनामी वांछित था। कोतवाली पुलिस ने रेलवे ग्राउंड से मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस पुलिस को बरामद हुए हैं।