प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर एक बार फिर जंग का अखाड़ा बन गया। श्रद्धालु और निजी सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई मारपीट के दौरान मंदिर परिसर में तैनात पुलिस तमाशबीन बनी रही। पुलिस कर्मियों के सामने हुई मारपीट की घटना आम श्रद्धालुओं में चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब तीन महिला श्रद्धालुओं के साथ मंदिर में तैनात निजी सुरक्षाकर्मी हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि महिला श्रद्धालुओं से मंदिर में तैनात निजी पुरुष सुरक्षाकर्मी इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। बता दें कि बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा कर्मी और श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई और झड़प अब आम हो गई है।