फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भरभराकर गिरी मकान की छत, तीन बच्चों समेत पांच लोग हुए घायल

मथुरा में फरह के गांव झुडावई में बीती रात मकान की छत ढहने से 5 लोग घायल हो गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरह से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव झुडावई के ही ऑफिसर सिंह का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। रविवार रात्रि में लोग उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिये बैठे थे। तभी घर के ही कुछ बच्चे खेलते हुए छत पर पहुंच गए। जैसे ही बच्चों खेलने लगे, तो जर्जर छत के पत्थर चटक कर गिरने लगे। नीचे बैठे लोग बाहर निकल पाते, तब तक पूरी छत भरभरा कर नीचे गिर गई। बच्चे भी छत के मलबे के साथ नीचे गिर गए। परिजनों ने घायलों को बाहर निकाला। तुरन्त उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरह ले आए, जहां से डाॅक्टरों ने उनको जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। हादसे में अनीता (20) काजल (12) संतोष (14) कायरा (3) शिवानी (19) घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें