मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव तारापुर सिहोरा के समीप शुक्रवार तड़के प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बस में पीछे से घुस गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। कार में लोग बुरी तरह से फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के कर्मचारी पहुंच गए। घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।