शारदीय नवरात्र की पंचमी के अवसर पर भीतरगांव कस्बे के कुम्हऊपुर गांव में पारंपरिक दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया।पहलवानों ने अपनी कुश्तियों में शानदार दांवपेंच लगाकर एक-दूसरे को पटकनी दी और उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस आयोजन में दो दर्जन से अधिक कुश्तियां कराई गईं।