{"_id":"68d65be3f7a9482aeb0cb417","slug":"video-save-the-river-awareness-rally-was-taken-out-at-the-government-college-narnaul-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनाैल के राजकीय महाविद्यालय में नदी बचाओ जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनाैल के राजकीय महाविद्यालय में नदी बचाओ जागरूकता रैली निकाली
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में विश्व नदी दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम एनसीसी और यूथ रेडक्रॉस के सौजन्य से प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने बताया कि भारत की नदियां सिर्फ जलमार्ग नहीं है, वे जीवन रेखाएं हैं। पर्यावरण क्लब और यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि नदियां प्रकृति की देन हैं, जिसमें जैव विविधता का पोषण और संरक्षण होता है, इसलिए इसे बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। विश्व नदी दिवस का विषय जैव विविधता के लिए नदियों का महत्व है।
एनसीसी अधिकारी डॉ. सपना यादव ने बताया कि नदियां अपने अत्यधिक महत्व के बावजूद, भारतीय नदियों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जो उनके स्वास्थ्य और स्थिरता के लिए खतरा हैं।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोनिका जबकि द्वितीय स्थान पर खुशी और तृतीय स्थान पर राधिका काबिज हुई। साथ ही साथ इस उपलक्ष्य पर एक नदी बचाओ जागरूकता रैली निकाली गई जिसे प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एनसीसी बटालियन 16 से परविंद कुमार, डॉ. महेंद्र मुदगिल, डॉ. नरेश, महाविद्यालय कुलसचिव प्रो. सत्यपाल सुलोदिया, डॉ. जयपाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।