{"_id":"68d660939bf8a9b312070cc1","slug":"video-delegation-met-the-sdm-regarding-the-problems-of-the-nankhari-area-and-submitted-a-memorandum-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur: ननखड़ी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, साैंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: ननखड़ी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, साैंपा ज्ञापन
आपदा के डेढ़ माह बाद भी ग्रामीणों के जख्म नहीं भर रहे हैं। जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। परिवहन सेवाएं ठप होने से ननखड़ी तहसील की पांच पंचायतों का संपर्क कटा हुआ है। स्कूली बच्चों सहित हजारों ग्रामीणों को आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर शुक्रवार को ननखड़ी क्षेत्र के खड़ाहण, खुन्नी-पनोली, जाहु, खोलीघाट और गाहन का एक प्रतिनिधिमंडल हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह नेगी और भाजपा मंडल अध्यक्ष ननखड़ी जियालाल की अध्यक्षता में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह से मिला। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि ननखड़ी क्षेत्र में डेढ़ महीने से बंद पड़ी सड़कों को खोलने और रामपुर खोलीघाट नागाधार बस एवं रामपुर बाघी बस को ट्रांसमिट करने की मांग उठाई है, ताकि क्षेत्र की जनता को आने जाने की सुविधा मिल सके। बच्चों को स्कूल जाने में कोई मुसीबत न हो। वहीं, प्रतिनिधिमंडल को एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि इस कार्य को जल्द से जल्द किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष पिंकू श्याम, ग्राम केंद्र अध्यक्ष बिहारीलाल, प्रधान खोलीघाट अनिता, उपप्रधान जाहु महावीर, पूर्व किसान मोर्चा देवी सिंह, पथिक मेहता, जीवत राम, अशोक श्याम, हरि सिंह, सोहन लाल, रामेश्वरी, सीमा, बतू देवी और हेमराज सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।