टीचर की क्रूरता: होमवर्क नहीं करने पर छह साल के बच्चे को जड़ा थप्पड़, अस्पताल में मौत; परिवार ने लगाए कई आरोप
विशाखापत्तनम में छह साल के बच्चे की स्कूल में मौत के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक ने बच्चे को थप्पड़ मारा, जिसके कुछ ही देर बाद वह कक्षा में गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की असली वजह क्या थी? क्या स्कूल की लापरवाही सामने आएगी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में छह साल के बच्चे की स्कूल की कक्षा में गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बच्चे ने होमवर्क पूरा नहीं किया था। इसी बात पर शिक्षक ने उसे थप्पड़ मारा था। घटना वन टाउन इलाके के एक निजी स्कूल की बताई जा रही है। घटना के बाद बच्चे के परिजन स्कूल के बाहर पहुंचे और शिक्षक को उसकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
CCTV में क्या दिखाई दे रहा है?
सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में बच्चा हाथ में स्लेट लिए शिक्षक के सामने कतार में खड़ा दिखाई दे रहा है। फुटेज में वह घबराया हुआ नजर आता है और शिक्षक से उसे न मारने की गुहार लगाता दिखता है। इसके बाद शिक्षक बच्चे को अपने पास खींचकर उसके गाल पर थप्पड़ मारती दिखाई देती है। कुछ ही सेकंड बाद बच्चा शिक्षक के ऊपर गिर जाता है।
स्कूल में बच्चे के गिरने के बाद क्या हुआ?
विशाखापत्तनम के राजस्व मंडल अधिकारी साधु दिलीप चक्रवर्ती ने बताया कि शिक्षक ने अन्य शिक्षकों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और बच्चे को सीपीआर देने की कोशिश की। बाद में स्कूल स्टाफ बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती तौर पर आशंका जताई गई कि बच्चा घबराहट के कारण कार्डियक अरेस्ट का शिकार हुआ।
Tragic incident in Visakhapatnam 💔
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 20, 2026
An LKG student, Pranay Tej, reportedly collapsed and d!ed after allegedly being beaten by his teacher for not completing his homework.
The child became frightened, started crying and coughing, and collapsed.
His family later protested… pic.twitter.com/MXDFX8tGcu
क्या बच्चे की मौत की सही वजह सामने आई है?
किंग जॉर्ज अस्पताल की अधीक्षक डॉ. आई. वाणी ने कहा कि बच्चे को अस्पताल लाए जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी सीसीटीवी वीडियो देखा है, लेकिन फिलहाल यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि बच्चे को घबराहट के कारण कार्डियक अरेस्ट हुआ या मौत की कोई दूसरी वजह थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
बच्चे के शव का क्या हुआ?
बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए किंग जॉर्ज अस्पताल भेजा गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, शुरुआत में बच्चे के माता-पिता ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति नहीं दी थी। बाद में पुलिस की जानकारी के अनुसार, परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति दे दी। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण बताया जा सकेगा।
परिवार ने शिक्षक पर क्या आरोप लगाया?
बच्चे के पिता ने बताया कि उनका परिवार पिछले सप्ताह कुछ दिनों के लिए तीर्थयात्रा पर गया था और बुधवार को ही वापस लौटा था। इसी वजह से बच्चे का होमवर्क पूरा नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा कि बच्चे को पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी। पिता ने सवाल उठाया कि UKG के बच्चे के साथ शिक्षक इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकती हैं।
बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी परिवार को नहीं दी। उनके मुताबिक, स्कूल स्टाफ बच्चे को सीधे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्कूल की ओर से मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
पुलिस और शिक्षा विभाग ने क्या कदम उठाया?
वन टाउन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, विशाखापत्तनम जिला शिक्षा विभाग ने भी मामले की जांच शुरू की है। जांच में बच्चे की मौत की परिस्थितियों के साथ यह भी देखा जा रहा है कि स्कूल की ओर से किसी तरह की लापरवाही हुई थी या नहीं। RDO ने भी मामले में जांच कराने की बात कही है।