{"_id":"68d65c970dddd610c606964e","slug":"video-mandi-protest-against-shifting-of-pwd-divisional-office-from-thalaut-to-pandoh-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: थलौट से पंडोह पीडब्ल्यूडी मंडलीय कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: थलौट से पंडोह पीडब्ल्यूडी मंडलीय कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन
थलौट से पंडोह लोक निर्माण विभाग के मंडलीय कार्यालय को स्थानांतरित करने के विरोध में विभिन्न संगठनों और आम जनता ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिशासी अभियंता लंबे समय से सरकार को गुमराह कर रहे हैं और ठेकेदारों के दबाव में आकर कार्यालय को पंडोह शिफ्ट करने की सिफारिश करते आ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से पूरा सिराज और दरंग क्षेत्र आपदाओं से जूझ रहा है। सड़कों की स्थिति बेहद खराब है, कई गांवों तक पहुंचने के लिए लोगों को 30-30 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। गंभीर रूप से बीमार रोगियों को पालकी में उठाकर 40-50 किलोमीटर दूर अस्पताल तक ले जाया जा रहा है। बावजूद इसके, अधिशासी अभियंता सड़कों को खोलने की बजाय अपनी सुविधा और ठेकेदारों के हित साधने में लगे हुए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि बीते दिनों आधी रात को ठेकेदार की गाड़ी में विभागीय कार्यालय का कुछ सामान शिफ्ट किया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि विभागीय कार्यवाही पारदर्शिता से नहीं बल्कि ठेकेदारों के इशारे पर की जा रही है। वहीं, पिछले सात दिनों से अधिशासी अभियंता कार्यालय में मौजूद नहीं रहे और जब उनसे इस विषय पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कार्यालय पंडोह शिफ्ट हो चुका है, जबकि अधिकांश स्टाफ अभी भी थलौट में ही कार्यरत है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि अधिशासी अभियंता ने कार्यालय को सरकारी संस्थान की बजाय निजी और चहेते ठेकेदारों का अड्डा बना दिया है। यही कारण है कि सड़कों के निर्माण और रखरखाव के मामले में जनता और सरकार दोनों को लगातार गुमराह किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।