{"_id":"68d65ee55f19b37d7c02aa48","slug":"video-dharna-in-devprayag-demanding-to-make-bagi-community-health-centre-a-sub-district-hospital-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला अस्पताल बनाने की मांग को लेकर देवप्रयाग में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला अस्पताल बनाने की मांग को लेकर देवप्रयाग में धरना
देवप्रयाग में शुक्रवार 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान' के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान स्थानीय लोगों और प्रतिनिधियों ने बागी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जिला अस्पताल में अपग्रेड करने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया। उत्तराखंड आन्दोलनकारी विनोद टोडरिया और सार्वजनिक जन हित मंच के अध्यक्ष जगदीश लाल आर्य ने क्षेत्रीय विधायक विनोद कण्डारी के समक्ष अपनी बात रखी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र की करीब चालीस हजार से अधिक आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 105 किलोमीटर दूर श्रीनगर और ऋषिकेश की दौड़ लगानी पड़ रही है। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को गंभीर समस्याओं के लिए भी अन्यत्र भटकना पड़ता है। जगदीश लाल आर्य ने कहा कि देवप्रयाग चारधाम यात्रा का एक प्रमुख पड़ाव है, जहाँ से लाखों यात्री गुजरते हैं। ऐसे में एक पूर्ण-सुविधा युक्त अस्पताल का होना अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल स्थानीय निवासियों के लिए बल्कि तीर्थयात्रियों के लिए भी जीवन बचाने वाला साबित होगा। विनोद टोडरिया ने कहा कहा कि साल में केवल एक दिन शिविर लगाकर इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता। इसके बजाय, बागी स्वास्थ्य केंद्र को 365 दिन कार्यशील रखा जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।