यूपी में मुहर्रम के मौके पर दंगे भड़क उठे। यूपी के पांच से ज्यादा जिलों में दंगे होने की सूचना है। पुलिस के मुताबिक हालात काबू में हैं पर तनाव बना हुआ है। मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुई हिंसा की इन घटनाओं से स्थानिय लोगों में डर बना हुआ है। कानपुर, बलिया, कुशीनगर, आजमगढ़, बाराबंकी और कौशांबी से भी हिंसा की खबरें मिली हैं।