फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ड्रोन कैमरे से की जाएगी कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा

अरुन पाराशर Updated Mon, 09 Feb 2026 08:35 PM IST

एटा के अलीगंज में महाशिवरात्रि पर्व नजदीक आने के साथ ही कांवड़ यात्रियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को प्रशासन ने ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की है। एसडीएम जगमोहन गुप्ता और सीओ नीतिश गर्ग ने सोमवार को कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। खराब सीसीटीवी कैमरे सही कराने को कहा है। निरीक्षण में एसडीएम और सीओ ने कांवड़ यात्रा मार्ग की चौड़ाई, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था एवं यातायात संचालन को लेकर संबंधित विभागों से वार्ता की। एसडीएम ने कांवड़ यात्रा मार्ग के गड्ढों को भरने को व मार्ग से अतिक्रमण हटाने को कहा है। महाशिवरात्रि पर्व तक कांवड़ यात्रा मार्ग की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। बिजली के खुले तार, खराब स्ट्रीट लाइट, जलभराव की संभावनाओं और फिसलन वाले स्थानों को चिह्नित कर समय रहते दुरुस्त कराने को कहा है। निरीक्षण में बीडीओ शिवशंकर शर्मा, कोतवाली अलीगंज के एसएसआई जयवीर सिंह मौजूद रहे। बीडीओ ने ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरने वाले कांवड़ मार्गों पर पंचायत स्तर से साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें