यूपी के कासगंज से एटा की ओर जा रही हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी के पास एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस गंभीर हादसे में बस चालक और परिचालक सहित 25 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।