शहर स्थित दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक कीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार मिश्रा ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने छात्राओं को खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। खेल प्रशिक्षक श्रीराम यादव की देखरेख में विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। पहले दिन आयोजित 100 मीटर रेस में श्रेया गुप्ता प्रथम, रानी विश्वकर्मा द्वितीय, एवं संजना चौहान तृतीय स्थान पर आईं। मुख्य अतिथि ने पहले तीन स्थानों पर आईं सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।