लोकसभा और फिर राज्यसभा में वक्फ बोर्ड बिल पास होने के बाद मुस्लिम समुदाय में काफी रोष है। सरकार से नाराजगी के साथ-साथ खास तौर पर नीतीश यादव व चंद्राबाबू जैसे नेताओं को लेकर मुस्लिम समुदाय काफी नाराज दिखा है। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद शहर के बीबीया मस्जिद के इमाम मौलाना कसीम कासमी ने मीडिया से बातचीत की। मौलाना ने वक्फ बिल पास होने पर कहा कि ये हुकूमत की बदनियती का खुला सबूत है। हमारे औकाफ (वक्फ की जमीन) को हड़पने की खुली साजिश है, जिसको मुसलमान कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। औकाफ हमारा मिल्ली और मज़हबी वरसा है जिससे कभी दस्तबरदार नहीं हो सकते। वहीं, वक्फ बिल के समर्थन में वोट करने पर नीतीश और नायडू आदि के सवाल पर मौलाना ने कहा कि उन्होंने धोखा दिया है गद्दारी की है और मुसलमानों की पीठ में छुरा मारा है। मुसलमान वो जियाली कौम है जो हमेशा से सामने से मुकाबला करती है पीछे से नहीं। उनको उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। मौलाना ने कहा हम मुसलमानो से अपील करेंगे बहुत ही अमन के तरीके से जो हमारे सेक्युलर हुकूक हैं उसके जरिए अपना एहतिजाज दर्ज कराएं ये हमारा बुनियादी फरीजा है।