वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित एक मकान से चोरों ने बीती रात लाखों का सामान पार कर दिया। भुक्तभोगी पूर्व एसएचओ समरजीत सिंह का परिवार रविवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। सुबह इसकी जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं।