{"_id":"67430d15110b8d4fa30992be","slug":"rampurs-chandra-handed-over-command-of-dpe-sangh-shimla-for-the-second-time-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-125335-2024-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर के चंद्र को दूसरी बार सौंपी डीपीई संघ शिमला की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर के चंद्र को दूसरी बार सौंपी डीपीई संघ शिमला की कमान
मांगों को लेकर जल्द मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलेगा संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला शिमला डीपीई संघ के चुनाव पर्यवेक्षक हेमराज शर्मा की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधू (ठियोग) में हुए। पर्यवेक्षक ने पूर्व कार्यकारिणी को निरस्त करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें चंद्र सिंह बदरेल को दूसरी बार सर्वसम्मति से डीपीई संघ जिला शिमला का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, राजीव शर्मा को उपाध्यक्ष, मोहन शर्मा को महासचिव, हंसराज शर्मा को कोषाध्यक्ष और यशवीर चौहान को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा संजय नेगी, वीरेंद्र हेटा, प्रदीप कुमार और अरविंद कालटा राज्य कार्यकारिणी सदस्य चयनित किए गए। संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्र बदरेल ने बताया कि जल्द ही संघ अपनी मांगों के लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिलेगा। उन्होंने जिला शिमला के समस्त डीपीई का आभार जताया और पूर्ण सहयोग देने की अपील भी की। इस अवसर पर प्रीतम ठाकुर, सुभाष रांझा, विशेषर भलैक, परविंदर, सत्यदेव, हेतराम, सुरेश और राजेंद्र ठाकुर सहित कई अन्य डीपीई मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।