महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने 80 फीसदी सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। उक्त बातें काशी में रविवार को श्री विद्यामठ परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह गाैमाता और दैवीय आशीर्वाद है। एकनाथ शिंदे को अपनी यही छवि बनाए रखनी होगी। देश की जनता गाैरक्षा के लिए मतदान करे। इससे देश ही नहीं विश्व का भला होगा। कहा कि यह देश कसाइयों को वोट नहीं देता है। यह देश के मतदाताओं की भावना होनी चाहिए। यह सीख राजनैतिक दलों को भी लेनी चाहिए। कहा कि यह भारत की राजनीति को बदलते हुए देखने का कालखंड है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हम पहले से कहते चले आ रहे हैं कि शास्त्र के अनुसार मतदान करने से पुण्य और पाप दोनों हो सकते हैं।