मिशन शक्ति के तहत जीजीआईसी सफीपुर की छात्रा दीक्षा चौरसिया को एक दिन का एसडीएम बनाया गया। उन्होंने तीन घंटे तक कुर्सी संभालकर जनता की शिकायतें सुनीं। इस दौरान रास्ते की समस्या पर तुरंत लेखपाल को जांच के निर्देश दिए और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव लिया।