{"_id":"68d6546c02879b57cd0c29b3","slug":"video-police-administration-on-high-alert-in-view-of-friday-prayers-and-navratri-festival-in-varanasi-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जुम्मे की नमाज और नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुम्मे की नमाज और नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, VIDEO
वाराणसी में शुक्रवार को जुमे की नमाज और नवरात्र उत्सव के मद्देनजर डीआईजी शिवहरी मीना ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर, दालमंडी और सनातन धर्म इंटर कॉलेज स्थित पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एडीसीपी सरवन टी, एसीपी दशाश्वमेध, चौक थाना प्रभारी और दशाश्वमेध प्रभारी अपनी पूरी फोर्स के साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान लंगड़ा हाफिज मस्जिद से नई सड़क होते हुए दालमंडी तक पैदल मार्च निकाला गया और चप्पे-चप्पे की निगरानी की गई। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी भी दी गई। साथ ही, काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। डीआईजी ने पूजा पंडाल आयोजकों से संवाद कर पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा एंट्री और एग्जिट पॉइंट को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।