फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Video of two girls being stopped from offering water at Shiva temple goes viral

'मंदिर में घुस मत जाना': शिवलिंग पर युवतियों को बुजुर्ग ने छड़ी लेकर जल चढ़ाने से रोका, VIDEO में देखें दबंगई

Thu, 20 Aug 2026 08:39 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन
संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन Published by: विकास कुमार Updated Thu, 20 Aug 2026 08:39 PM IST
सार

वीडियो के वायरल होने के बाद विभिन्न संगठनों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता मनीष भारद्वाज ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हिंदू को मंदिर में पूजा करने से नहीं रोका जा सकता। 

विज्ञापन
Video of two girls being stopped from offering water at Shiva temple goes viral
बुजुर्ग ने दो युवतियों को शिवलिंग पर जल चढ़ाने से रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हथीन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव आलुका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अनुसूचित जाति की दो युवतियों को स्थानीय शिव मंदिर में जल चढ़ाने से कथित तौर पर रोके जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है, जिसने इलाके में एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

विज्ञापन


क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि जब दोनों युवतियां शिव मंदिर में पूजा-अर्चना और जल चढ़ाने के उद्देश्य से पहुंचती हैं, तो वहां मौजूद एक बुजुर्ग महिला उन्हें अंदर जाने से रोक देती है। वीडियो में बुजुर्ग महिला हाथ में छड़ी लिए हुए युवतियों को डराती और उन्हें पीछे हटने के लिए कहती हुई नजर आ रही है। इस घटना ने समाज में समानता के अधिकार को लेकर चर्चा छेड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल की कड़ी प्रतिक्रिया
वीडियो के वायरल होने के बाद विभिन्न संगठनों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता मनीष भारद्वाज ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हिंदू को मंदिर में पूजा करने से नहीं रोका जा सकता। भारद्वाज ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग हिंदू समाज का अभिन्न और महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्हें भी अन्य लोगों की तरह मंदिरों में पूरे सम्मान के साथ पूजा-अर्चना करने का पूरा अधिकार है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने दिखाई समझदारी, पुलिस को शिकायत का इंतजार
विवाद बढ़ने की आशंकाओं के बीच आलुका गांव के ग्रामीणों ने समझदारी का परिचय दिया। गांव के कई प्रमुख लोगों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें समाज में पूर्ण सम्मान व आपसी भाईचारा बनाए रखने का पक्का भरोसा दिया।

सरपंच का बयान
गांव के सरपंच पृथ्वी सिंह ने मामले को शांत करते हुए कहा कि पूरे गांव में सभी समुदाय आपसी प्रेम और सम्मान के साथ रहते हैं, और गांव में कोई विवाद या तनाव नहीं है। स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जानकारी उन्हें है, लेकिन अब तक इस घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed