बर्डपुर क्षेत्र के करीमपुर महापाली चौराहे पर एक घर से लगातार निकल रहे सांप के बच्चे से परिवार में दहशत में आ गया है। वहीं, सांप निकलने की जानकारी कि बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग कई प्रकार की चर्चाएं कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के करीमपुर महापाली चौराहे स्थित अजय गुप्ता के घर में मंगलवार रात से लगातार सांप के बच्चे निकलने का सिलसिला जारी है।