मेरठ को हरिद्वार से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे विस्तारीकरण एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है। बजट में 50 करोड़ रुपये का एलान किया गया है। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का कहना है कि सर्वे का कार्य कराया जाएगा। दावा किया कि यह जिले से होकर गुजरेगा। राज्यमंत्री ने कहा कि चार नए एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित किए गए हैं। पश्चिम यूपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण गंगा एक्सप्रेस-वे विस्तारीकरण एक्सप्रेस-वे के लिए बजट का प्रावधान है। मेरठ से हरिद्वार को जोड़ने के लिए उन्होंने पहल की थी। राज्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद ही यह तय होगा कि किस क्षेत्र से यह गुजरेगा। प्रयास यह रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ होगा। शुकतीर्थ के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे मेरठ से मीरापुर क्षेत्र से भी जोड़ा जा सकता है। इससे बिजनौर की विदुर कुटी, शुकतीर्थ और हरिद्वार आपस में कनेक्ट किए जा सकेंगे।