मुजफ्फरनगर में कलांगन सेवा ट्रस्ट की ओर से डीएवी कॉलेज के पीसी बरूआ आर्ट गैलरी में कला प्रदर्शनी के तीसरे दिन युवा दर्शकों की काफी भीड़ रही। संस्था के निदेशक डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में युवाओं का कला के प्रति रुझान दिखा है। प्रदर्शनी में एसडी मैनेजमेंट के बीएफए विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार ने चारकोल से बने चित्र को युवाओं ने काफी पसंद किया।हिमाचल से आए युवा कलाकार हिमांशु पाल और आदित्य सैनी के एक्रेलिक से तैयार चित्रों को काफी सराहना मिली।