अमर उजाला भविष्य ज्योति 2025 कार्यक्रम का आयोजन आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जा था है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और एसएसपी विपिन ताड़ा रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज मित्तल, पिंकी चिन्योटी सहित अन्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिले के स्कूलों से करीब 425 इंटरमीडिएट के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। अतिथियों में मेडल और सर्टिफिकेट दिए। वहीं, अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के स्टेट टॉपर 14 छात्रों को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया। डीएम ने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम में सम्मानित बच्चे दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए है। परिजनों को चाहिए कि वह बच्चो को अच्छा नागरिक बनाए। एसएसपी विपिन ताड़ा ने कहा लगातार मेहनत हमें अनुशासित करती है। वर्तमान समय में शिक्षा बुद्धि का विकास करती है और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाती है। इस मौके पर आईआईएमटी यूनिवर्सिटी की ओर से उन्हें करियर के बारे अनेक जानकारियां दीं गई। छात्रों के विचार भी साझा किए गए। इस दौरान छात्रों ने अपने विचार साझा किए।