मऊ के कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के महुंआर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में रविवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश विदेश के पुरातन छात्र छात्राओं ने विद्यालय से जुड़े संस्मरण सुनाए। छात्रों से लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार जायसवाल ने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है। विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र छात्राओं को पुरातन छात्रों के संस्मरणों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कॉलेज का शिक्षक वर्ग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे समर्पण से करता रहेगा। अंत में सभी आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर चंद्रभूषण पांडेय सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी शामिल रहे।