फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुल बन रहा, सुरक्षा गायब; 30 फीट ऊंचाई पर जान हथेली पर रखकर काम

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 01 Jun 2026 06:37 PM IST

मंधना से बिठूर ब्लू वर्ल्ड तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत नून नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पुराने पुल के समानांतर बनाए जा रहे इस नए पुल पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण स्थल पर कई मजदूर करीब 25 से 30 फीट की ऊंचाई पर बिना सेफ्टी बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के काम करते नजर आए। ऊंचाई पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की चूक बड़ा हादसा साबित हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा मानकों का पालन होता नहीं दिख रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण जैसे संवेदनशील कार्यों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि किसी मजदूर के साथ दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह बड़ा सवाल है। निर्माण स्थल पर न तो पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम दिखाई दिए और न ही श्रमिकों के लिए सुरक्षा बेल्ट का उपयोग सुनिश्चित कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें