कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट में दिनदहाड़े एक हरे-भरे पेड़ की कटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी आधिकारिक अनुमति या सूचना के पेड़ को काटा गया है, जिससे क्षेत्र में भारी नाराजगी है।