अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका के अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए सक्रिय हुए। शनिवार को टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारी अधिकारियों के सामने ही आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर गालीगलौज हुई। मौके पर मौजूद पुलिस और अधिकारी पूरे घटनाक्रम के दौरान मूकदर्शक बने रहे।