{"_id":"6a88998e5f5e0c50de00c688","slug":"video-plaster-fell-of-roof-at-sn-medical-college-in-agra-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में हादसा, इमरजेंसी में बच्चे के सिर पर गिरा छत का प्लास्टर, मची चीखपुकार; हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में हादसा, इमरजेंसी में बच्चे के सिर पर गिरा छत का प्लास्टर, मची चीखपुकार; हंगामा
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के वार्ड में भर्ती बच्चे के सिर पर छत से प्लास्टर गिरने से सिर में चोट लग गई। आनन-फानन में बच्चे को आईसीयू में भर्ती कर सीटी स्कैन कराया। वार्ड को भी तत्काल खाली कराते हुए विभाग में शिफ्ट कर दिया है। घटना पर सामाजिक कार्यकर्ता बाल योगी ने हंगामा किया। धरना देते हुए मरम्मत और निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगाया है। इमरजेंसी के बच्चा वार्ड में 15 बच्चे भर्ती थे। दोपहर करीब दो बजे दीवार से एक फीट की चौड़ाई का प्लास्टर गिर गया। इसके नीचे नसीराबाद खंदारी निवासी आमिर खान का 10 साल के बेटा उमेर भर्ती था। इसे गंभीर निमोनिया की परेशानी है। दो दिन पहले इसे भर्ती किया गया था। प्लास्टर इसके सिर और गर्दन पर गिरा, जिससे उसके चोट लग गई। इससे परिजन घबरा गए और चीखने लगे। इससे वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजन भी दहशत में आ गए। इसकी जानकारी प्राचार्य और एसआईसी को दी। इस पर तत्काल इमरजेंसी के पीछे बने बाल रोग विभाग में एंबुलेंस से बच्चों को शिफ्ट कर दिया। उमेर के सिर में चोट लगने पर उसकी सीटी स्कैन भी कराया। हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया है। इसकी जानकारी पर शाम करीब पांच बजे सामाजिक कार्यकर्ता बाल योगी इमरजेंसी पहुंचे। हंगामा करते हुए धरना दिया। उन्होंने मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। हंगामा की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाल योगी का कहना है कि इमारत की कई बार मरम्मत की गई है, लेकिन इसमें नेताओं की मिलीभगत से बजट का बंदरबांट हो रहा है। बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।