{"_id":"6a88a2c438f54ac01305e634","slug":"video-from-crops-to-animal-fodder-everything-submerged-water-begins-filling-the-citys-drains-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फसल से लेकर पशुओं का चारा तक डूबा, शहर के नालों में भरने लगा पानी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल से लेकर पशुओं का चारा तक डूबा, शहर के नालों में भरने लगा पानी; VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:41 AM IST
Link Copied
गंगा के बाढ़ से जनपद में करीब 230 बीघा फसल जलमग्न हो गई। ज्वार, बाजरा, चरी से लेकर सब्जी की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। सैदपुर, सेवराई, मुहम्मदाबाद व जमानिया तहसील में फसलें बाढ़ के पानी में समा रही हैं। भांवरकोल व गहमर क्षेत्र में छह मंडा भूमि गंगा में समाहित हो गई। शहर में घाटों से गंगा में गिरने वाले नालों में पानी भरने लगा है। पानी बढ़ता रहा तो 24 से 38 घंटे में शहर के नालों में ओवरफ्लो की स्थिति हो जाएगी। वहीं गंगा का जलस्तर शाम पांच बजे 61.890 मीटर दर्ज किया गया। गंगा में प्रति घंटे दो सेमी की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।