हापुड़ के ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में तेजी के साथ बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर 60 सेंटीमीटर बढ़ने से टापू पर बने अस्थायी घाट जलमग्न हो गए हैं। यदि इसी तरह जलस्तर बढ़ा, तो खादर क्षेत्र के गांवों में समय से पहले बाढ़ की भी संभावना बन जाएगी। गर्मी के मौसम में करीब एक माह पहले गंगा का जलस्तर तेजी से कम हुआ था।