फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गए कपड़ा कारोबारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस ने मामले की छानबीन एवं चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है।