फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिरोजाबाद पुलिस लाइन में गूंजा गणतंत्र का जयघोष, मंडलायुक्त ने फहराया तिरंगा

अरुन पाराशर Updated Mon, 26 Jan 2026 09:16 PM IST

फिरोजाबाद में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां आगरा मंडल के मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने शांति और सद्भाव के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर देश की प्रगति की कामना की। समारोह की शुरुआत भव्य परेड के साथ हुई। परेड के प्रथम कमांडर आईपीएस राजेश घुनावत (क्षेत्राधिकारी लाइन) रहे। मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सौरभ दीक्षित के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड में कुल 09 टोलियों ने भाग लिया, जिसमें अनुशासन और जोश का अद्भुत संगम देखने को मिला। परेड में नागरिक पुलिस के साथ-साथ मोटरसाइकिल दस्ता, डायल-112, अग्निशमन दल, डॉग स्क्वॉड, रेडियो शाखा और एम्बुलेंस दस्ते ने अपनी शक्ति और मुस्तैदी का प्रदर्शन किया। परेड में प्रशिक्षु टोली (टोली नं. 1) ने प्रथम, एनसीसी टोली ने द्वितीय और महिला पुलिस टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त कर वाहवाही लूटी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें