{"_id":"6977985980dd0dfe0e00eea6","slug":"the-body-of-a-7-year-old-girl-who-had-been-sleeping-at-home-at-night-was-found-in-a-canal-causing-a-sensation-she-had-injuries-on-her-face-and-nose-and-was-not-wearing-any-clothes-below-the-waist-police-are-investigating-barwani-news-c-1-1-noi1434-3883092-2026-01-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Barwani News: घर में सोई सात वर्षीय बालिका का शव नहर में मिला, मुंह-नाक पर चोट, कमर से नीचे कपड़े भी नहीं थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani News: घर में सोई सात वर्षीय बालिका का शव नहर में मिला, मुंह-नाक पर चोट, कमर से नीचे कपड़े भी नहीं थे
बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खड़कल स्थित इंदिरा सागर परियोजना नहर से सात वर्षीय बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बालिका के सिर और नाक पर चोट के निशान पाए गए हैं। बालिका के शरीर पर कमर से नीचे कपड़े भी नहीं थे।
घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से शव निकालकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पहचान और घटनाक्रम
बालिका की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 7 वर्षीय बालिका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बालिका रविवार रात परिजनों के साथ घर में सोई थी, लेकिन सोमवार सुबह वह घर में नहीं मिली। इसी दौरान ग्राम खड़कल स्थित नहर में उसका शव मिला।
यौन उत्पीड़न की आशंका
स्थानीय सूत्रों के अनुसार शव की परिस्थितियों को देखते हुए यौन उत्पीड़न की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों और अन्य पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट होगी।
जांच जारी
बालिका रविवार रात परिवार के साथ सोई थी, लेकिन सोमवार सुबह वह घर में नहीं थी। सुबह ग्राम खड़कल स्थित नहर से उसका शव मिला। बालिका के सिर और नाक पर चोट के निशान हैं। बालिका के शरीर पर कमर से नीचे कपड़े नहीं थे। मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
-विक्रमसिंह बामनिया, थाना प्रभारी राजपुर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।