फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑनलाइन हाज़िरी व अतिरिक्त काम के विरोध में सचिवों का प्रदर्शन

धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Dec 2025 05:12 PM IST

फिरोजाबाद के टूंडला में गैर विभाग के कार्य व ऑन लाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम विकास अधिकारियों ने खंड विकास कार्यालय पर सरकार के विरुद्ध जमकर नारे बाजी की। साथ ही विरोध- प्रदर्शन किया। खंड विकास कार्यालय पर ग्राम विकास अधिकारियों ने सरकार द्वारा एक दिसंबर से शुरू हो रही ऑन लाइन हाजिरी की प्रक्रिया, गैर विभागीय कार्य का पुरजोर विरोध किया। साथ ही सचिवों ने कहा कि एक से पांच दिसंबर तक सरकार द्वारा दिए गए कार्यों का काली पट्टी बांधकर शांति पूर्वक विरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर को बीडीओ प्रभात रंजन को ज्ञापन देने के उपरांत 10 दिसंबर से निजी वाहनों का प्रयोग बंद कर दिया जाएगा। सचिवों को सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ के नहीं मिलने पर 15 दिसंबर को खंड विकास कार्यालय पर डोंगल को जमा कर कार्य बंद कर देने की चेतावनी दी। इस दौरान मुकुल शर्मा, मानप्रताप सिंह, दिगपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार, दिलीप कुमार आदि सचिव मौजूद रहे ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें