जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र बखरा गावं में सिवान में सड़क किनारे स्थित पानी में दवा डालकर छोड़ी गई मछलियों को खाने से 45 बतखें मर गई। आरोप है कि बगुला पकड़ने के लिए कुछ लोगों ने मछलियों के मुंह में कीटनाशक दवा डालकर उन्हें किनारे छोड़ दिया था। जिसे खाने के बाद बतखों की मौत हो गई। इसके बाद बतख पालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मिसिरपुरा के रहने वा ले बबलू सोनकर क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ तीन-चार महीने से रहकर बतख पालन कर रहे है। उन्होंने पड़ाव-नींबूपुर मार्ग पर बखरा चौरहट रेलवे लाइन के किनारे बतखों को रखकर उनके अंडे बेचते है। शनिवार की दोपहर क्षेत्र के कुछ लोगों ने मछली के मुंह में कीटनाशक दवा डालकर बगुला पकड़ने के लिए उन्हें पानी के किनारों पर रखा दिया था। इस दौरान काफी संख्या में बतख वहां पहुंच गई। उन्होंने पानी में पड़ी मछलियों को खा लिया। मछली खाने के बाद बतख एक-एक करके मरने लगी। देखते ही देखते 45 बतखों की मौत हो गई। घटना के बाद बतख पालक बबलू सोनकर ने इसकी सूचना जलीलपुर पुलिस चौकी को दी।