नौगढ़ के क्षेत्र के हिनौत घाट गांव स्थित पाठशाला में बच्चों को निशुल्क शिक्षा के प्रति संकल्पित संस्था इप्सिता वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा वनांचल के बच्चों के बीच बाल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के बनवासी समाज से आने वाले छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनोखी प्रस्तुति दी। बाल महोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने सामाजिक मुद्दों को लेकर जैसे बाल विवाह, शराब से होने वाले नुकसान, बाल मजदूरी आदि की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए राधा-कृष्ण, शबरी और राम, कृष्ण और सुदामा की प्रतिरूप बनकर मन मोह लिया। इप्सिता वेलफेयर सोसाइटी के सचिव देवी शरण ने बताया कि जहां किसी भी प्रकार के शिक्षा स्थल और पढ़ाई की सुविधा नहीं है। उपसचिव नीतीश नंदिनी ने बनवासी समाज के ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि भले ही आप एक रोटी कम ही खाईए लेकिन अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर शिक्षित जरूर बनाया।