ज्ञानपुर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समीप मौन धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई के साथ ही उनकी एसपीजी सुरक्षा बहाल किये जाने की मांग की।